घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया रेप: फिर हथौड़ा से सिर में किया वार और लटका दिया पंखे पर, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया रेप

क्राइम डेस्क। लखनऊ के इंदिरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने पीड़िता के शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इस घटना को लव-जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद हिंगू संगठनों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को घटना की सूचना पीड़िता के पिता ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग के पिता ने आरोपी शाहिद पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पहले पीड़िता से रेप किया फिर सिर में हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...