शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल 2026 को थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रायपुर जिले के भंडारपुरी निवासी 26 वर्षीय विकास कोसले से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया।

आरोप है कि 23 मार्च 2026 को आरोपी डोंगरगढ़ पहुंचा और महिला को एक लॉज में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और कथित तौर पर वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...