राशन कार्ड बनवाना है, चिंता की बात नहीं, बस एक कॉल और राशन कार्ड आपके द्वार: मितान योजना में राशन कार्ड भी हुआ शामिल… सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब राशन कार्ड बनाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। मितान योजना में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब इस सुविधाओं में नई कड़ी राशन कार्ड बनवाने की जोड़ी गई है। योजना के तहत आप घर बैठे ही राशन कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके तहत आपको मितान योजना के टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। 14545 पर डायल करते ही प्रतिनिधि मितान आपके घर पहुंचेगा और फिर जरूरी दस्तावेज लेने के बाद राशन कार्ड घर पर ही मिल जाएगा।

इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि

“आप सब को बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 14545 पर और घर बुलाए मितान। घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड। राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा, मितान लेकर आएगा अब यह सुविधा”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...