भिलाई। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सचिव पद पर अधिवक्ता रविशंकर सिंह की जीत हुई है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विजय चौधरी को 170 से अधिक मतों से पराजित कर लगातार पांच बार चुनाव जीतने का शानदार रिकार्ड बनाया है।

अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश शर्मा ने अष्टम कोणी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नीता जैन को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कोषाध्यक्ष पद पर चतुर्थ कोणी मुकाबले में अधिवक्ता सकेत आर मिश्रा चुनाव जीते हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रशांत जोशी ने अपना परचम लहराया है।
