CG News : स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला, तीनों की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित भिठी कला गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और 2 घंटे तक नेशनल हाईवे में आवागमन पूरी तरीके से बंद रहा.

अंबिकापुर से 7 किलोमीटर दूर भिठी कला गांव में शाम 7 बजे के करीब बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाजार से लौट रही तीन महिलाओं को एक स्कार्पियो चालक ने कुचल दिया, जोगीबांध गांव की महिलाएं सड़क पार कर रही थीं. इस दौरान पूरा हादसा हुआ. यह भी बताया गया है कि करीब 1 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति को स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी और उसके बाद वाहन चालक डर से भाग रहा था. इसी दौरान वह तीन महिलाओं को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

बताया गया है कि जोगीबांध गांव निवासी मुन्नी बाई, श्यामपति और एक अन्य महिला की इस घटना में मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मणिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद लोगों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन लोग भड़के हुए हैं और सड़क जाम है. मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...