दुर्ग के सेमरिया में बलवा कांड के 31 आरोपी गिरफ्तार: दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गांव में बलवा…

भिलाई। जामुल-नंदिनी से लगे ग्राम सेमरिया में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई। मामले में 30 से ज्यादा लोग इन्वॉल्व हुए। दुर्ग पुलिस ने 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 427, 452, 325 के तहत कार्रवाई किया है।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि 8 नवम्बर 2021 को ग्राम सेमरिया में दिपावली पूर्व के दौरान लक्ष्मी विसर्जन को लेकर डीजे में नाचने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ था। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी कोमलाल साहू, रम्मन निर्मलक उर्फ टुकेन्द्र ,चुमेश्वर साहू ,लक्ष्मी निर्मलकर , लक्ष्मी साहू , पूर्णिमा साहू, मुकेश यादव ,पिंटू साहू उर्फ गोपी किशन ,छबीराम साहू ,करण साहू ,राम बिहारी ,रामबनवास यादव ,तुकेश्वर साहू ,जीवन साहू , तिलोक चंद ,सागर निर्मलकर ,ईश्वर साहू , रोमन देवांगन ,उमेश देवांगन ,रेमन्त देवांगन ,राकेश देवांगन ,केशव साहू , डागेश्वर साहू , ओमप्रकाश देवांगन , लोकेश साहू ,करण साहू , दिनेश कुमार
देवांगन ,हेमंत साहू , तुलसी साहू ,विरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...