128 पदों पर भर्ती: सुपरवाईजर, सिक्युरिटी गार्ड सहित इन पदों पर होगी भर्ती, 28 को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

गरियाबंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 28 जून मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- बाम्बे इंटेलीजेंस सिक्युरिटी प्रा.लि.लोधीपारा, रायपुर एवं जयप्रकाश पात्र, कचहरी रोड गरियाबंद से प्राप्त सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 20, सिक्युरिटी गार्ड के 100, फायरमेन के 5, मैनेजर, आपरेटर और कार्यालय सहायक के 01-01 कुल 128 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं 10वीं, 12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ सकते है।

प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07706-241269 तथा 8963970727 में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...