छत्तीसगढ़ के नए मेडिकल कॉलेजों के लिए निकली भर्ती, 2.25 लाख तक सैलरी, जानिए डिटेल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी का इंतजार कर रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए सुनहरा मौका है. प्रदेश के प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में लंबे समय से बनी डॉक्टरों की कमी को दूर करना और स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है.

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी-जशपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की तैयारी है. इन कॉलेजों के संचालन और मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है.

नए मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 175 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं. चयनित डॉक्टरों को पद के मुताबिक 1 लाख से 2.25 लाख रुपए तक वेतन दिया जाएगा. खास बात यह है कि चयनित फैकल्टी को प्राइवेट प्रैक्टिस की भी अनुमति मिलेगी, ताकि अधिक से अधिक डॉक्टर इन कॉलेजों से जुड़ने के लिए आगे आएं.

इन पदों पर होगी भर्ती
प्रोफेसर – 35 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 40 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 50 पद
सीनियर रेजिडेंट – 25 पद
जूनियर रेजिडेंट – 25 पद

कब तक करें आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 6 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद 15 और 16 मई को रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे.

डॉक्टर के अलावा, अन्य स्टाफ की भी भर्ती
सरकार केवल फैकल्टी भर्ती तक सीमित नहीं है. नए मेडिकल कॉलेजों में मेडिको सोशल वर्कर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन और सहायक ग्रेड-3 जैसे पदों पर भी संविदा नियुक्तियां की जाएंगी. मेडिको सोशल वर्कर के प्रत्येक कॉलेज में 10-10 पद रखे गए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...