CG जॉब्स: PM आवास योजना में अनेक पदों पर निकली है भर्तियां… ऐसे करे आवेदन… 10 अक्टूबर है अप्लाई करने की आखरी तारीख

CG

रायपुर। जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर के सहायक अभियंता, लेखापाल, विकासखण्ड समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा नियुक्ति हेतु उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफा में केवल स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के पते पर निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर समय सांय 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है।

व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा इलेक्ट्रानिक एवं अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले के वेब साईट https://kondagaon.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं। इस हेतु पूर्व में भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें समय-सीमा में प्राप्त आवेदन को मान्य किया जायेगा और उनके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...