अजब-गजब मामला: इस बैंक में ऐसा खेला की करोड़पति बने कैंटीन बॉय-कैशियर… मुर्दों के खातों पर लोन करा लाखों का गबन… पढ़िए पूरा मामला

अजब-गजब मामला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बैंक कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैशियर सहित बैंक मैनेजर और कैंटीन बॉय पर मुर्दों और पेंशनरों के खाते पर लोन करा लाखों रुपए हड़पने का आरोप है। इसके तहत पिछले 8 साल से मुकदमा दर्ज था। उक्त मामले में आरोपी कैशियर को जेल भेजा गया है। पुलिस भगोड़े बैंक मैनेजर की तलाश में जुटी हुई है तो वही कैंटीन बॉय अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर है।

वर्ष 2016 में पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया की एसबीआई शाखा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों के द्वारा शाखा में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके खातों पर लोन है। जबकि उन्होंने कोई लोन लिया ही नहीं। जांच कराई गई तो पता चला कि सभी खाते या तो मृतक खाता धारकों के हैं या पेंशनरों के और कुछ किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन कराए गए थे।

विभागीय जांच में पता चला कि इस फ्रॉड के पीछे तत्कालीन बैंक मैनेजर कुमार भास्कर भूषण, कैशियर अमरेंद्र प्रताप सिंह और शाखा परिसर में कैंटीन चलाने वाले कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी का हाथ है। बता दें कि कैंटीन बॉय के पास लाखों रुपए की लग्जरी गाड़ी और 8 करोड़ की संपति है।

मिली जानकारी और विभागीय जांच के मुताबिक मामले का मास्टरमाइंड पंकज मणि त्रिपाठी है। जो तत्कालीन बैंक मैनेजर की कृपा से कैंटीन बॉय बना और धीरे-धीरे उसने अपने गांव और आसपास के लोगों का छोटा-मोटा काम कराना शुरू कर विश्वास हासिल किया। बैंक मैनेजर से संबंधों का फायदा उठाकर उसने लग्जरी गाड़ी भी फाइनेंस करा ली। और ग्रामवासियों पर अपना प्रभाव दिखाता, यहां तक उसने यह भी बता रखा था कि उसकी नौकरी बैंक में लग गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...