CG JOB ALERT: कई पदों पर निकली है भर्ती… 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन… 30 सितम्बर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

बिलासपुर। कोनी स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 30 सितम्बर को प्लेसमेण्ट कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में निजी प्रतिष्ठान खुशियों का नया पता प्रा.लि. द्वारा 5 पदों, कैरियर पावर अड्डा 24×7 द्वारा 6 पदों एवं रीइंडिया टेक्नोलॉजी सर्विस प्रा.लि. द्वारा 29 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

इनमें टेलीकालर 5 पद, रिस्पेशनिस्ट 1 पद, ऑफिस ब्वाय या गर्ल 2 पद, काउंसलर कम टेलीकालर 3 पद, सेल्स एण्ड मार्केटिंग 1 पद, सेल्स ऑफिसर 25 पद और सेल्स मैनेजर के 3 पद शामिल है। टेलीकालर, रिस्पेशनिस्ट, काउंसलर कम टेलीकालर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, सेल्स मैनेेजर के लिए निर्धारित योग्यता ग्रेज्युशन, सेल्स ऑफिसर के लिए 12 वीं और ऑफिस ब्वाय या गर्ल के लिए 10वीं अथवा 12वीं निर्धारित किया गया है। कैंप में भागीदारी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...