CG – कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीज के 99 और खाद के 109 नमूने मिले अमानक… संस्थानों को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2022 में अब तक राज्य में बीज के 99 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 109 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

अपर संचालक कृषि (उर्वरक) एस.सी. पदम ने बताया कि खरीफ सीजन 2022 में बीज के 5000, उर्वरक के 3000 तथा पौध संरक्षण औषधि के 500 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 2907 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 2798 नमूने मानक स्तर के तथा 99 अमानक स्तर के पाए गए हैं। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 1946 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं। जांच उपरांत 1663 नमूने मानक स्तर के तथा 109 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं।

146 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 28 नमूने कतिपय कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 23 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 17 नमूनों का विश्लेषण करने पर सभी सैम्पल मानक स्तर के पाए गए हैं। 4 सैंपल निरस्त हुए हैं तथा 2 सैंपल की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग