दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग से अपराध मे आई कमी: गुंडे बदमाशो पर सख्त कार्यवाही का परिणाम… संपत्ति संबंधी अपराधों में मिली बड़ी सफलता

दुर्ग। जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही करते हुये विगत 02 माह 14/10/2023 से 14/12/2023 तक के आंकड़ों में कमी आई है, पूर्व के वर्ष 2022 में दिनांक 14/10/2022 से 14/12/2022 तक की तुलना में वर्तमान 2023 के 2 माह के आंकड़ों में अपराधों में 21% की कमी आयी है। वर्ष 2023 में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर के मध्य 88 लाख से अधिक की राशि संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामद की गई है, जो संपत्ति संबंधी अपराधों में तीन गुणा से ज्यादा की राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

वर्ष 2022 में दिनांक 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर में एवम इस वर्ष में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2023 में संपत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी की तुलना में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की लगातार मॉनिटरिंग एवम कुशल नेतृत्व में दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग, इवनिंग फूट पेट्रोलिंग, नाइट गश्त, प्रातः बैंक चेकिंग पेट्रोलिंग एवम गुंडे बदमाशो पर सख्त कार्यवाही कर अपराध में गिरावट लगातार जारी है, अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...