बेमौसम बारिश से गर्मी से मिली राहत: 11 डिग्री तक गिरा तापमान… दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; किसानों की चिंता बढ़ी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल सुबह से कई इलाकों में बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कल से 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। सोमवार सुबह रायपुर, गरियाबंद, बस्तर सहित कुछ जिलों में हवाओं के साथ बारिश हुई। रविवार को दुर्ग-भिलाई में सुबह से बादल छाया रहा जिससे दिन का तापमान कम रहा और इसके साथ ही हलकी बूंदा-बांदी भी हुई। शाम को भी ठंडी हवाएं चलती रहीं। रात में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से रात मिली।

11 डिग्री तक गिरा तापमान
एक ही दिन में पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया। शनिवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 40.4 था जो अगले दिन रविवार को गिरकर 30.4 डिग्री हो गया। अंबिकापुर में दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री और पेंड्रा रोड में दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री तक गिरा है। राजनांदगांव और बस्तर में ही दिन का तापमान ज्यादा नहीं बदला। मौसम बदलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत तो मिला है पर वहीं बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने बताई ये वजह
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान गिरा है। बारिश से सभी जगहों पर दिन का तापमान 35 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम बदलने से पहले यहां पारा 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...