CG – नगर पंचायतों का आरक्षण पूरा: 124 नगर पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी… 20 SC, 16 ST सहित OBC के लिए 26 सीटें आरक्षित… देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है। जिसे देखते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। नगर निगम के बाद नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जहां अनुसूचित जाति के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। OBC के लिए 26 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 9 महिला सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 62 नगर पंचायतें अनारक्षित वर्ग के लिए घोषित की गई हैं। इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। आरक्षण प्रकिया के बाद अब कभी भी प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो सकता है।

नगर पालिकाओं के लिए हुई आरक्षण प्रक्रिया

नगर निगमों के बाद नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। देखिये कहां कौन से वर्ग का बनेगा पालिकाध्यक्ष –

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

अभनपुर, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर नैला, अकलतरा, पंडरिया

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका

दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी

महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

शिवपुर चरचा, तखतपुर किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाकीमोंगरा

अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर, रामानुजगंज

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...