नई दिल्ली, भिलाई। छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन का संचालान शरू होने वाला है। जिसका रूट बिलासपुर से नागपुर के बिच तय किया गया है। ट्रैन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में भी रुकेगी। ट्रैन छत्तीसगढ़ की धरती पर आ भी चुकी है। जिसे लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

इस ट्रेन में आज यानि 10 दिसंबर से रिजर्वेशन शुरू हो गया है। रिजर्वेशन सेंटर में केंद्र में इसे शामिल कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन का नंबर और समय सारिणी का भी एलान कर दिया गया है। उक्त ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच की दूरी महज 5 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी।

गौरतलब है की अभी संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी वजह से सभी संसद दिल्ली में ही मौजूद है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने बताय कि, हम सब ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात किया और देश के प्रधानमंत्री के दूरदर्शिता से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पूरी तरह भारत में निर्मित, भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात छत्तीसगढ़ प्रदेश को देने के लिए उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपको बता दें की वन्देभारत एक्सप्रेस शनिवार के अलावा सप्ताह में 6 दिन नागपुर से बिलासपुर तक चलेगी I सभी सांसदों के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री ने पूर्व निर्धारित स्टेशनों के अतिरिक्त यात्रियों के सुविधा हेतु गोंदिया, राजनांदगांव एवं दुर्ग स्टेशनों में भी ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद विजय बघेल ने आगे बताया कि, वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से यात्रा सुगम, सुखमय व कम समय में तय होगी। साथ ही निरंतर विलंब से चल रही ट्रेनों से यात्रियों को हो रही असुविधा से भी मंत्री जी को अवगत कराया गया व ट्रेने समय पर चले यह निवेदन भी सांसदों ने रेल मंत्री से किया I इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं अरुण साव, सांसद – सुनील कुमार सोनी, संतोष पांडेय, चुन्नी लाल साहू, मोहन मंडावी, गोमती साय, गुहा राम अजगले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मिल गया ट्रैन नंबर, आज से रिजर्वेशन
बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन संख्या मिल गई है। जो 20825/ 20826 है। शुक्रवार को ट्रैन नंबर व समय जारी किया गया। ट्रैन का शुभारंभ 11 दिसंबर को हो रहा है। लेकिन 12 दिसंबर से यह ट्रेन बिलासपुर से नियमित चलेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस ट्रेन को यात्रियों से बेहतर रिस्पांस मिलेगा और जितनी उम्मीदें जताई गई है, उससे कहीं ज्यादा आरक्षण होंगे।

PM मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानि 11 दिसंबर संडे को नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। नागपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित मुख्य समारोह की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने जबरदस्त तैयारी की है। यह ट्रेन शाम को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान स्टेशन में प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस की खुशी में शाम को रेल परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राजनांदगांव भी होगा स्टॉपेज
पहले जारी किए गए समय सारिणी में राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में स्टापेज नहीं था। लेकिन वहां के सांसद ने स्टॉपेज की मांग की। इस स्टेशन में ट्रेन की आवश्यकता भी बताई गई। लिहाजा ट्रेन की अंतिम टाईम टेबल में राजनांगांव रेलवे स्टेशन को भी स्टॉपेज बना दिया गया है। दोनों प्रारंभिक स्टेशन के अलावा यह ट्रेन बीच के केवल चार स्टेशनों (रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और गोंदिया) में रुकेगी।

ऐसा रहेगा टाइम टेबल
वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6:45 बजे छूटकर 8:01 बजे रायपुर, 8:48 बजे दुर्ग, 9:07 बजे राजनांदगांव, 10:28 बजे गोंदिया और दोपहर 12:15 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस तरह यात्री पांच घंटे 30 मिनट में बिलासपुर से नागपुर पहुंच जाएंगे। वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 14:05 बजे छूटकर 15:36 बजे गोंदिया, 16:44 बजे राजनांदगांव, 17:15 बजे दुर्ग, 17:50 बजे रायपुर और रत 19:35 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।


