रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग से बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। विभाग में अधिकारियों का प्रभार बदला गया हैं। जारी आदेश के अनुसार दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है और एक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार :-
- विनोद कुमार वर्मा (संयुक्त संचालक कृषि, संचालनालय कृषि, इन्द्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर) को राज्य कृषक कल्याण परिषद में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
- विकाश मिश्रा (संयुक्त संचालक, राज्य कृषक कल्याण परिषद) को संचालनालय कृषि, इन्द्रावती भवन में संयुक्त संचालक कृषि बनाया गया है।
- यशवंत केराम (संयुक्त संचालक कृषि, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमि रायपुर) को अंबिकापुर सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखिये आदेश की कॉपी :-
