भिलाई टाउनशिप के रहवासियों को मिला बिजली बिल हाफ योजना का लाभ! प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा- BSP कर्मचारियों को उनके एकाउंट में डाल दी गई है राशि; जानिए लीजधारियों का कैसे होगा एडजस्ट?

भिलाई। प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से भिलाईवासियों से बात की। पाण्डेय ने भिलाईवासियों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी, साथ ही इस लड़ाई में साथ खड़े होने वाले भिलाईवासियों, सभी कार्यकर्ताओं एवं संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कल 4 जून को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के चुनाव का परिणाम आयेगा, लेकिन इसके पूर्व 1 जून को भिलाईवासियों के लिए एक सुखद परिणाम पहले ही आ गया।

पाण्डेय ने बताया कि कल देश की जनता की अकांक्षाओं के अनुरूप एक सुखद परिणाम आने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश की कमान संभालने वाले हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने जीवनभर झूठ बोला और जनता का गुमराह किया है उनकी बहानेबाजी अभी से शुरू हो गई है। इसके पूर्व 1 जून को अंततः राज्य सरकार के द्वारा बीएसपी क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। योजना के तहत पिछले 6 माह का बिजली बिल की राशि लाभार्थियों के खाते में डाल दी गई है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक छह महीने का 400 यूनिट के बिजली का हाफ बिल का लाभ लाभार्थियों को मिल गया है। पहले चरण में बीएसपी के कर्मचारियों को उनके एकाउंट में राशि डाल दी गई है, वहीं दूसरे अलाटी जैसे लीजधारी हैं, अन्य घरेलू उपभोक्ता हैं, उनका इस छह महीने के बिल को उनके आने वाले बिल में वे एडजस्ट किया जायेगा।

पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहले भिलाई के उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने इस हाफ बिजली योजना की लड़ाई लगातार तीन चार वर्षों से लड़ते समय हमारा साथ दिया उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं और इस लड़ाई की जीत का सुखद परिणाम आने पर आप सबको बधाई भी देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब पहली बार मैंने इस विषय को उठाया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित स्थानीय कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा एवं अधिकारियों के द्वारा यह बार-बार बताया जाता था कि जब तक भिलाई टाउनशिप के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को राज्य सरकार के सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। तब तक प्रदेश सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली 400 यूनिट के बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। यह नैरेटिव चारों तरफ से सेट कर दिया गया था। मेरा उस समय भी कहना था कि आप बीएसपी अपने सप्लाई को किसी को दे दें कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये न कहे कि बीएसपी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, सरकार कि आपका सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसीलिए आपको इस बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता। हमें समानता का अधिकार है कि कोई भी राज्य की सरकार यदि किसी एक उपभोक्ता को सब्सिडी देती है तो समानता के अधिकार के तहत हम भी एक उपभोक्ता हैं, हमें भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

पाण्डेय ने कहा कि हमारे अधिकार की यह लड़ाई लेकर हम लोग मैदान में, विधानसभा में, कोर्ट में और मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव सबसे पत्राचार किये, अंततः चुनाव के समय फिर सरकार ने एक आदेश जारी किया। कि सितंबर-अक्टूबर से योजना का लाभ दिया जाएगा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी तो किया, लेकिन पैसा नहीं दिया। पाण्डेय ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हैं कि उन्होंने पैसा एडवांस दिया है, और अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक का वह पैसा लाभार्थियों को वापस दे दिया गया है। अभी अप्रैल से फिर अपना बजट देंगे और बजट पारित होकर इनको जब पैसा आयेगा फिर फिर से खाते में एडजेस्ट किया जाएगा। श्री पण्डेय ने कहा कि जो गुमराह करने वाले लोग हैं लगातार गुमराह किए लेकिन उसके बावजूद भी सही बात सामने आई और भिलाई के घरेलू उपभोक्ताओं की जो उनकी लड़ाई थी, जो उनका संघर्ष था और जो उनका हक था वो अंततः उन्हें मिल गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...

GST विभाग के 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर (स्टेट GST) विभाग में पदोन्नति से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।...