100 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट करने वाले शतकवीरों का सम्मान: श्री साईं नाथ जन सेवा समिति ने मोमेंटों देकर किया सम्मानित…स्पेशल बच्चों को बांटे गए कपड़े

भिलाई। श्री साँई नाथ जन सेवा समिति भिलाई (छ. ग.) के पाँचवे स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे भिलाई दुर्ग के विभिन्न आश्रमो में जाकर दिनाँक 19/12/2022 को सेवा सप्ताह का पहला दिन फील परमार्थम आश्रम सेक्टर-3 भिलाई में रात का भोजन व आवश्यक सामग्री दिया गया। और दिनाँक 20/12/22 को सेवा सप्ताह का दूसरा दिन चंद्रा मौर्या टॉकीज के पीछे बस्ती में सभी लोगो को नये कपड़े वितरण किया गया। और दिनाँक 21/12/22 को सेवा सप्ताह का तीसरे दिन मदर टेरेसा आश्रम, शांति नगर में दोपहर का भोजन व फलो का वितरण किया गया। दिनाँक 22/12/22 को सेवा सप्ताह का चौथे दिन स्नेह सम्पदा मानसिक विकलांग बच्चो का स्कूल, सेक्टर-8 भिलाई में वहां उपस्थित सभी बच्चो को नये कपड़े( शर्ट व टी शर्ट) वितरण किया गया।

दिनाँक 23/12/22 को सेवा सप्ताह का पांचवे दिन नयनदीप नेत्रहीन स्कूल, सिविक सेंटर भिलाई में वहां उपस्थित नेत्रहीन बच्चो को रात का भोजन की व्यवस्था व भक्ति संगीत का कार्यक्रम किया गया। दिनाँक 24/12/22 को सेवा सप्ताह का छठवाँ दिन आस्था वृद्धाश्रम, सेक्टर-2 भिलाई में जाकर वहां उपस्थित वृध्दजनो को दोपहर का भोजन कराया गया। और दिनाँक 25/12/22 को सेवा सप्ताह का सातवाँ दिन आंध्रा भवन, श्री बालाजी मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के मध्य विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 92 यूनिट रक्तदान किया गया। और लोग रक्तदान किये उनको संस्था के द्वारा मोमेंटो से सम्मान किया गया।

रक्तदान शिविर के अलावा नेत्रदान व देहदान शिविर का भी आयोजन किया गया। और शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे के मध्य छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के शतकवीरो का छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें एम. वासुदेव राव (161 बार) रायपुर, राज आढ़तिया ( 111 बार) दुर्ग, फनेन्द्र जैन (105 बार) राजनांदगांव, विनय नारायण पंच भाई (164 बार) रायपुर, मोहित चौहान (109) भिलाई आदि शतकवीरो का उनके धर्मपत्नी के साथ भव्य सम्मान किया गया।

उसके अलावा भिलाई दुर्ग में जो लोग अनाथ आश्रम चला रहे है उनके संचालकों को भी सम्मान किया गया। और भिलाई दुर्ग के उन संस्थाओं व संस्था प्रमुखों का भी सम्मान किया अंत मे श्री साँई नाथ जन सेवा समिति के सभी रक्तवीरो का सम्मान किया गया जो एक कॉल पे हॉस्पिटल य ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान करते है। और कार्यक्रम का संचालन श्री बी. अक्कूम नायडू जी ने किया है कार्यक्रम में मुख्यतिथि देवेंद्र यादव जी(विधायक- भिलाई नगर), विशिष्ट अतिथि एम. वी. राव (प्रबंधक- विष्णु केमिकल), सुश्री नीता लोधी ( राज्यमंत्री छ. ग. शासन), वीरेंद्र सतपथी जी( पूर्व सी. एस. पी.), पी. वी.राव (अध्यक्ष-आंध्र साहित्य समिति), सुभाष साव(डायरेक्टर- होटल अमित पार्क), एन. एन. राव, मोहम्मद अब्दुल सलीम(डायरेक्टर-रूबी फिजिक्स), डॉ. के. चिरंजीवुलु, पी. एस. राव, चिन्ना केशवलु, जी. राजू (संरक्षक व पूर्व पार्षद), डी. कामराजू, श्याम सुंदर राव, जी. माधव राव (अध्यक्ष), पप्पू यार्रन्ना,कारी मोहन राव,के. राजू,वी चंद्रशेखर, के मोहन, आर बालराजू, जी. बालकृष्णा, जगदीश, के विजय मूर्ति, प्रसाद आचार्य, बबलू, पीयूष शर्मा, बाल कृष्णा, वेंकट, डी. यसैय्या, पी करण, हरि वीडियो आदि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Vyapam Exam 2024: एक बार फिर व्यापम ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।...

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

ट्रेंडिंग