PET और PPHT के नतीजे जारी: पलक ने PET तो कुलदीप साहू ने PPHT में किया टॉप…सबसे ज्यादा PPHT में दी थी परीक्षा

भिलाई। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पीईटी और पीपीएचटी के परिणाम जारी कर दिए हैं। पीईटी में बिलासपुर की पलक अग्रवाल और पीपीएचटी में रायपुर के कुलदीप साहू ने टॉप किया है। 22 मई को दो पालियों में प्री परीक्षा आयोजित की गई थी। पीईटी में 12 हजार 490 और पीपीएचटी में 22 हजार 354 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 22 मई 2022. (रविवार) को दो पालियों में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में पी.ई.टी. (PET22) प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9:00 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. (PPHT22) प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2:00 से 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

उपरोक्त प्रवेश परीक्षाओं के मॉडल उत्तर – व्यापमं के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 30-05-2022 को प्रदर्शित किया गया था। परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम टॉपटेन सहित दिनांक 04-06-2022 को सायं 5.00 बजे तक सप्रमाण दावा / आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

प्राप्त दावा / आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा 15-06-2022 को घोषित कर दिया गया है। घोषित परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट vyapam.egstate.gov.in पर अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...