दीवाली से पहले जारी हो सकता है SI भर्ती 2018 का रिजल्ट, सरकार से मिल चुकी है हरी झंडी

रायपुर। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को दीपावली के पहले खुशखबरी मिलने वाली है। सूत्रों के अनुसार इस बार दिवाली के पहले यानी 2 से 3 दिनों में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि गृहमंत्री विजय शर्मा फिलहाल झारखंड दौरे पर है। वह 28 या 29 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे। उनके लौटने के साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। भर्ती परीक्षा प्रक्रिया शुरू हुए करीब 7 साल हो चुके हैं। भर्ती परीक्षा रद्द करने के लिए कोर्ट ने सभी याचिकाएं रद्द कर दी है। कोई भी अड़चन बाकी नहीं थी ऐसे में कुछ राजनीतिक खींचतान के चलते भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी, जिसे लेकर छात्र लगातार आंदोलनरत थे। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार सभी अर्चना दूर हो गई है और रिजल्ट निकलने को लेकर शासन से हरी झंडी मिल गई है। दो से तीन दिन के भीतर किसी भी समय सूची जारी की जा सकती है।

जानिए क्या है मामला
दरअसल, साल 2018 में शुरू हुई एसआई भर्ती प्रक्रिया साल 2024 तक पूर्ण नहीं हो सकी है। 6 साल से अधिक समय के बाद भी इस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। पहले कोरोना महामारी की वजह से भर्ती में देरी हुई। इसके बाद साल 2022 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जून-जुलाई 2022 में शारीरिक परीक्षा, 29 जनवरी 2023 को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं 26 मई 2023 से 29 मई 2023 तक मुख्य परीक्षा चली. शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक हुई। साक्षात्कार परीक्षा 17 अगस्त 2023 से 8 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बावजूद रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...