रिटायर्ड BSP कर्मी की हत्या का खुलासा: आरोपी ने पहले घुटने में मारा पत्थर, फिर गुस्से में लाठी से सिर पर वार…छोटी सी बात को लेकर विवाद फिर हत्या

भिलाई। रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब से कुछ घंटे बाद पुलिस प्रेस कान्फ्रेंस लेकर खुलासा करेगी। इस संबंध में सूचना जारी हो गई है। 26 जनवरी दोपहर को जवाहर उद्यान के आउटर साइड में एक शव मिला था।

तब उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त अगले दिन हुई। पता चला कि वो रिटायर्ड बीएसपी कर्मी था। लकड़ी बीनने को लेकर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई TIMES को पुलिस सूत्रों ने बताया कि टंकी मरोदा स्कूल पारा पीपल पेड़ के पास नेवई निवासी शंकर सिंह सुखी लकड़ी इकट्‌ठा करने जवाहर उद्यान की नर्सरी में गया हुआ था। जहां आरोपी ने लकड़ी उठाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद पहले शंकर ने आरोपी को घुटने में पहले से चोट लगा था।

उसी पर पत्थर पटक दिया। इसके बाद आरोपी ने शंकर को लकड़ी बीनने से लगातार मना कर घर जाने की बात कहता रहा। लेकिन शंकर ने उसकी एक न सुनी और विवाद दोनों में बढ़ गया। गुस्से में युवक ने नर्सरी में पड़े डंडे से शंकर के सिर पर जोरदार प्राणघातक हमला कर फरार हो गया। घटना में एक ही आरोपी है जिसे खोजबीन के बाद पकड़ लिया है।

गौरतलब हो कि जवाहर उद्यान में 26 जनवरी की दोपहर 83 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना पर नेवई टीआई भारती मरकाम अपनी टीम के साथ पहुंची थी। देर शाम पतासाजी करने पर पुलिस को बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी शंकर सिंह मरोदा नेवई निवासी के रूप में शिनाख्त हुई थी। ठीक 16 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...