CG – धर्मांतरण मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, घर पर ‘चंगाई सभा’ आयोजित करने का आरोप

CG

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने धर्मांतरण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। उन पर अपने निवास पर अवैध रूप से चंगाई सभा आयोजित करने और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

हिंदू संगठनों की शिकायत पर कार्रवाई
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला का है। आरोप है कि ओमेगा टोप्पो के आवास पर पिछले एक साल से हर रविवार को चंगाई सभाएं हो रही थीं। 26 जनवरी को हिंदू संगठनों ने सूचना दी कि वहां करीब 50-60 लोग मौजूद हैं और कुछ लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक रजिस्टर जब्त किया, जिसमें सभा में शामिल लोगों के नाम दर्ज थे।

बिना अनुमति हो रहा था आयोजन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन सभाओं के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आयोजकों ने पुलिस को अंदर जाने से रोकने की कोशिश भी की थी। हिंदू संगठन से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

फरार होने के बाद हुई गिरफ्तारी
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो थाने से निकलकर फरार हो गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...