CG – नाबालिग छात्रा की हत्या का खुलासा: स्कूल से घर छोड़ने के बहाने युवक ने बैठाया बाइक पर, फिर जंगल ले जाकर काट दिया गला, इस वजह से आरोपी ने किया मर्डर

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का मर्डर हुआ था। जिसका आज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की आशंका थी कि छात्रा का पहले रेप हुआ है। उसके बाद हत्या की गई है। पर आरोपी ने रेप की बात को नकार दिया है।

बताया जा रहा है की उसकी हत्या उसके ही गांव के एक युवक ने की थी। आरोपी ने नाबालिग को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने बात करना बंद कर दिया था। इसी के चलते युवक ने पूरी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। फिर मौका मिलते ही लड़की को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने ले गया और जंगल में चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। मामला मोहारा चौकी क्षेत्र का है।

डोंगरगढ़ इलाके की रहने वाली 9वीं की छात्रा 19 जुलाई को सुबह रोज की तरह स्कूल गई थी। मगर अपने समय अनुसार दोपहर को 2.40 बजे तक घर नहीं लौटी थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर उसके परिजनों ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ियों में एक लड़की की लाश है। उसने भी स्कूल ड्रेस पहना हुआ है। ये पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वही लड़की है जो 19 जुलाई से लापता है।

शव मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। इस पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लड़की एक युवक के साथ बाइक से जाती नजर आई थी। इस प्रकार पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी।

पुलिस की जांच में यह पता चला कि घटना के दिन पहाड़ी के पास एक युवक संदिग्ध हालत में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उस लड़के बारे में पता लगाया, पुलिस को यह भी पता चला कि वह युवक लड़की के ही गांव का रहने वाला था। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवक के हुलिए से उसका मिलान किया गया। उसमें भी दोनों युवक एक ही निकले।

ये पता चलने के बाद पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि युवक घर पर नहीं है। पुलिस ने युवक की पहचान छबील कुर्रे(22) के रूप में की थी। घरवालों से पूछताछ में पता चला छबील इन दिनों नागपुर में रहता था।,वह घर ही नहीं आया है। यहीं से पुलिस को उस पर शक हुआ।

इस मामले में पुलिस ने फिर से छबील का नंबर ट्रेस करना शुरू किया। जांच में पता चला था कि वह कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ के आस-पास भी देखा गया है। लोकेशन ट्रेस करने पर उसका लोकेशन नागपुर मिला। इसके बाद एक टीम को नागपुर भेजा गया और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में छबील ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मैं भी यहीं रहकर पढ़ता था। तब मेरी छात्रा से अच्छी बात होती थी, लेकिन कोरोना के दौरान मैं काम के चक्कर में नागपुर चला गया। इस दौरान उसने मुझसे बात करना ही बंद कर दिया था। इसी बात मैं दुखी थी।

मैंने वापस आते ही प्लान बना लिया था कि मैं उसकी हत्या कर दूंगा। इसके लिए मैंने 5 दिन पहले ही बाइक चोरी की थी। फिर मैं जब यहां डोंगरगढ़ आया तो मैंने उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूल के बाहर से बाइक में बिठाया था। जंगल की तरफ भी ले गया तो उसने विरोध किया। वहीं जंगल में ले जाकर मैंने उसकी हत्या की।

आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने बाइक को भी झाड़ी में छिपाया था। इसके बाद वह झाड़ी से पैदल ही नीचे आया और वहां से उसने नागपुर के लिए बस पकड़ी। फिर वहां से नागपुर चला गया था। आरोपी ने युवती से रेप की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने जताई थी रेप की आशंका
इस मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लड़की के साथ रेप की आशंका जताई थी। हालांकि अब एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि हमने सीमेर रिपोर्ट रायपुर भेजी है। रिपोर्ट में यदि रेप की पुष्टि होगी तो वो धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...