राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की रिव्यु मीटिंग संपन्न: मेयर पाल और कमिश्नर व्यास ने PM स्वनिधि से समृद्धि योजना तक से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश…स्ट्रीट वेंडर्स को लोन, मदर्स मार्किट के लिए ये फैसला; पढ़िए

भिलाई। भिलाई नगर निगम के सभागार में आज महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। क्षेत्र में मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों व प्रमुख योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मदर्स मार्केट में अलग-अलग प्रोडक्ट रखे जाएंगे और पूरे भिलाई में विभिन्न स्व सहायता समूह के द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद का संग्रह मदर्स मार्केट में देखने को मिलेगा, महिलाओं को प्रोडक्ट के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। वेंडिंग जोन के लिए सर्वे किया जा रहा है तथा कई जगहों पर इसके काम भी चालू हो गए है, वेंडिंग जोन के चयन के लिए जोन आयुक्त के साथ समन्वय बनाकर एनयूएलएम काम कर रही है, वेंडिंग जोन के कार्यों को शीघ्र करने बैठक में कहा गया। वेंडिंग जोन के लिए चयनित जगह पर उस स्थल में जो पहले से अपने दुकान का संचालन कर रहे उन्हें प्रथिमकता देने बैठक में निर्देश दिए गए है।

पीएम स्व निधि के तहत अब तक 9362 स्ट्रीट वेंडर्स को लोन मिल चुका है। इनमे से 7853 को पहला लोन 10000 रुपए प्रति स्ट्रीट वेंडर्स, 1482 स्ट्रीट वेंडर्स को द्वितीय लोन और 27 को तीसरा लोन मिल चुका है। इसके अतिरिक्त भी कुछ लोगो के आवेदन स्वीकृत है जिन्हे विभिन्न बैंकों को भेजा गया है। इसे बैंक वालो के माध्यम से शीघ्र लोन दिलाने के निर्देश बैठक में दिए गए।

गौरतलब है कि कोविड काल में स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें लॉकडाउन के दौरान बंद हुई थी, जिसके कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। इसी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम स्व निधि के तहत लोन प्रदाय किया जा रहा है। यही नहीं जिन्हे लोन प्रदाय किया गया है उन्हे पीएम स्व निधि से समृद्धि तक की योजना का लाभ भी दिया जा रहा है, इन्हें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना तथा पीएम मातृ वंदना योजना में 23345 को इसका लाभ मिल रहा है।

बचे हुए और भी स्ट्रीट वेंडर्स को इसमें शीघ्रता से जोड़ने के निर्देश बैठक में अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर अमन पटेल, नलनी तनेजा, एकता शर्मा, शीबा रॉबर्ट एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीओ व सीआरपी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...