रिसाली निगम मेयर शशि सिन्हा ने किया वार्ड भ्रमण: औचक निरक्षण करने पहुंची राजस्व विभाग बारिश के मौसम में जलभराव से बचने के लिए नाला सफाई कार्य अच्छे से करने का दिया निर्देश

रिसाली। रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा द्वारा वार्ड भ्रमण कर राजस्व विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजस्व विभाग में होने वाले कार्याे की जानकारी ली। इसके पहले रिसाली महापौर वार्ड 28 शक्ति विहार पहुंची और नाला सफाई कार्य का अवलोकन की। महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि शक्ति विहार वार्ड 28 बारिश के समय जलमग्न हो जाता है। इस समस्या से निपटने न केवल नाली निर्माण किया गया है बल्कि कृष्णा टाॅकिज रोड पर कल्वट भी बनाया गया है। इससे काफी कुछ समस्या का निदान हो जाएगा।

महापौर ने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार से चर्चा की और नाला सफाई कार्य अच्छे से करने निर्देश दिए। महापौर ने नाला व बड़ी नाली से निकलने वाले मलबा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ महापौर परिषद के सद्स्य सोनिया देवांगन उपस्थित थी।

महापौर ने राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा को निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ कर वसूली पर विशेष ध्यान देने कहा। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड बनाने निगम पहुंचे हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि वे घर बैठे मितान के माध्यम से राशन कार्ड बनवा सकती है। सरकार 16 प्रकार की सेवा को मितान में शामिल की है। वे इसका लाभ उठाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...