अब सीधे शिविर में बताइए अपनी समस्या: रिसाली निगम के 40 वार्डों में लगेगा कैंप, सड़क, नाली, पानी समेत हर समस्या समाधान का है वादा

भिलाई। लोगों की समस्याओं को दूर करने और दिक्कतों का निराकरण करने रिसाली नगर पालिक निगम जनसमस्या समाधान शिविर लगाएगा। शिविर में महापौर शशि अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में निगम के अधिकारी समस्याओं को सुनेंगे। शिविर पुरैना से 13 मई शुक्रवार को आरंभ होगा।

आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाएं देने और उनकी समस्याओं को सूनने 13 मई से 6 जून 2022 तक समाधान शिविर का आयोजन अलग-अलग वार्डों में किया जाएगा। शिविर में महापौर के अलावा स्थानीय पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में समस्याओं का निराकरण करने विभाग वार बैठक व्यवस्था की गई है।

आयुक्त ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण यथाशीघ्र करने निर्देश दिए जाएंगे। राशन कार्ड व सफाई व्यवस्था समेत पेंशन प्रकरण को मौके पर ही सुलझाया जाएगा। नए राशन कार्ड बनाने लिए गए आवेदनों को उसी दिन खाद्य विभाग को भेजा जाएगा।

एक दिन पहले दिए निर्देश
आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुखों को आवेदन एकजाई कर निराकरण करने प्लान तैयार करने निर्देश दिए है। साथ ही शिविर स्थल के आस पास वार्ड वार मुनादी कर प्रचार प्रसार करने कहा है। खास बात यह है कि प्राप्त आवेदनों को संकलित कर समीक्षा की जाएगी साथ ही बड़े प्रस्ताव का स्टीमेंट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

यहां लगेंगे शिविर
दिनांक, शिविर स्थल, लाभान्वित वार्ड
13 मई सामुदायिक भवन पुरैना वार्ड 38, 39 एवं 40, 17 मई बागपारा के पास मंच जोरातराई वार्ड 37, 18 मई मंगल भवन डुण्डेरा वार्ड 35 एवं 36, 19 मई नेवई बस्ती दशहरा मैदान वार्ड 32, 33 एवं 34, 20 मई स्टेशन मरोदा दुर्गा मंदिर वार्ड 16,17,18, 23 मई 2022 ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन मरोदा वार्ड 19, 20 एवं 21, 24 मई लंगूर मैदान वार्ड 13,14 एवं 15, 25 मई शासकीय प्राथमिक शाला रिसाली वार्ड 29, 30 एवं 31, 26 मई टंकी आॅफिस निगम रिसाली वार्ड 25, 26, 27 मई संगीता टेक्सटाईल्स के सामने गार्डन वार्ड 27 एवं 28, 30 मई परमेश्वरी भवन प्रगति नगर वार्ड 22, 23 एवं 24, 31 मई क्लब हाऊस तालपुरी बी ब्लाक वार्ड 1, 1 जून गर्वमेंट स्कूल रूआबांधा वार्ड 2 3, 4, 2 जून संेट थामस काॅलेज रूआबांधा वार्ड 5 एवं 6, 3 जून मरोदा सेक्टर क्लब वार्ड 11 एवं 12, 6 जून दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर वार्ड 7,8,9 एवं 10

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...