शादी समारोह का पता पूछा तो जवाब में मिला रॉड से हमला: रॉड और चाकू से ताबड़तोड़ वार…एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई दुर्ग पुलिस

भिलाई। शादी समारोह में जाने के लिए निकले युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। घायलों की सिर्फ इतनी गलती है कि रात को आरोपी युवकों से समारोह में का पता पूछ लिया। इतने में दो युवकों ने गली गलौज कर पैर और आंख में हमला कर फरार हो गए।

घायल युवक अपनी जान बचाते हुए कोतवाली पुलिस थाना पह्यचे। जहां शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत कार्रवाई किया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड 9 एकता नगर भिलाई-3 निवासी रमेश मन्नेवार ने शिकायत किया है कि 9 मई की रात अपने परिचय वाले की शादी में शामिल होने बाइक से दोस्त दिनेश कुमार, धनंजय वर्मा के साथ गया नगर दुर्ग जा रहा था।

इस दौरान रात 11.30 बजे चंडी मंदिर दुर्ग पहुंचकर शादी कार्यक्रम स्थल का पता पूछने के लिये दोस्त दिनेश बाइक से उतरा। सड़क पर खड़े युवकों से पता पूछा तो उसमें राकेश ने मैं क्यों बताउंगा कहकर गली गलौज करने लगा।

दिनेश ने उसे गाली देने से मना किया तो अन्य युवक राकेश अपने हाथ में रखे लोहा का धारदार हथियार से दाहिना आंख पर वार कर दिया। विवाद होता देख रमेश उसके पास पहुंचा।

दोनों के मध्य बीच बचाव करने लगा। तब आरोपी फरार होने लगे लेकिन राकेश अपने पास रखे चाकू से पीड़ित को जांघ में ज़ोरदार हमला कर दिया। इसके अलावा आरोपी अजय नामक युवक ने भी दोनो पीड़ितों को हाथ मुक्का से मारपीट किया।

घटना के दौरान पीड़ितों का मोबाईल, पर्स में रखा गया आधार, पेन कार्ड व नगदी 8000 रूपये और दिनेश का सोने का चैन भी गायब हो गया।

इस बड़ी वारदात के बाद भी कोतवाली पुलिस मामूली धारा लगाकर खानापूर्ति की कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी तक नही पहुंच पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...