रामनगर के स्कूल में वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि रीता सिंह गेरा ने कहा-बच्चों में टैलेंट, पहचानने की जरूरत

भिलाई। बच्चों में टैलेंट बहुत है। बस उसे निखारने की जरूरत है। आज के दौर में हम सब व्यस्त भरी जिंदगी जी रहे हैं। इस बीच बच्चों से संवाद अधूरा हो जा रहा है। संवादहीन न बने, इससे बहुत सारी खामियां सामने आ रही है। आप अपने बच्चों से हालचाल के अलावा पढ़ाई और उसकी दिनचर्या के बारे में पूछे। देखिएगा, बच्चे का मन पढ़ाई में कितना लगता है।


ये बातें नगर निगम भिलाई की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने वार्ड-26 रामनगर के महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में कही। रीता सिंह गेरा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं। स्कूल मैनेजमेंट ने स्वागत सत्कार किया और उसके बाद बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की इस प्रस्तुति को देखकर सबने तालियां बजाई और बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। रीता सिंह गेरा ने पुरस्कार बांटे और बच्चों ने स्वागत में पंथी नृत्य किया। इसे भी देखकर सब खुश हो गए और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा बच्चों के आकर्षक नृत्य को देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। स्कूल में फर्स्ट प्राइज आने वाले छात्रों को शील्ड दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...