छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, ट्रक को साइड देने के चक्कर में गड्ढे में गिरी बाइक… एक की ऑन द स्पॉट डेथ, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को जगह देने के चलते बाइक अनकंट्रोल हुई और गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 2 घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक कहीं जा रहे थे। इसी बीच नारायणपुर-कोंडागांव मुख्यमार्ग पर नैलवाड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार विपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लंजोड़ा गांव का रहने वाला युवक विपेंद्र नेताम अपने परिचित और माटवाड़ा गांव के रहने वाले रामलाल समेत एक अन्य युवक इस हादसे का शिकार।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को जानकरी दी। पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पहले रामलाल ने दम तोड़ दिया। उसके कुछ ही देर के बाद तीसरे युवक की भी जान चली गई। फिलहाल, तीसरे मृत युवक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद इनके शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...