दुर्ग में सड़क हादसा: राजनांदगांव की रजिस्टर्ड SUV ने बाइक सवार को ठोका… अधेड़ ने मौके पर तोड़ा दम; पुलिस ने दी ये जानकारी

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक स्कार्पियों ने बाइक सवार अधेड़ को चपेट में ले लिया। घटना में अधेड की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है।

दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो क्रमांक CG 08 AF 0405 ने बाइक सवार ग्राम बेलौदी निवासी रामचंद्र साहू उम्र 45 वर्ष को टक्कर मार दी।

मृतक बाइक क्रमांक CG 07 ZE 5074 में सवार था। घटना में पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: 15 SI,...

CG - पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर रायपुर। रायपुर के थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। लिस्ट में एसआई,...

CM साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

जांजगीर। जिला पंचायत में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने रेप और धमकी देने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है।...

भारतमाला परियोजना में धांधली : आरोपी 6 अफसर फरार,...

रायपुर। भारतमाला परियोजना में धांधली कर भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के मामले में निलंबित आरोपी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत तीन पटवारी फरार चल...