CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाता रहा अफसर, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। जिला पंचायत में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने रेप और धमकी देने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है। मूल रूप से कटघोरा निवासी दिग्विजय लंबे समय से जांजगीर में अधिकारी के रूप में तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, उसने एक महिला से पहचान बनाकर शादी का झांसा दिया और बीते तीन वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह पहले से शादीशुदा निकला।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर 28 जून 2025 को जांजगीर थाने में मामला दर्ज किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...