दुर्ग में व्यापारी के घर डकैती: पति-पत्नी को बंधक बना कर, 35 तोला सोना और हजारों रूपए कैश लेकर भागे आरोपी… दीवाल फांद दरवाजे तोड़ घर में घुसे थे डकैत

दुर्ग। दुर्ग जिले में व्यापारी से डकैती का मामला सामने आया है। डकैतों ने व्यापरी और उसकी पत्नी को बंधक बना कर इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने शुक्रवार देर रात घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाया, फिर 35 तोला सोने के जेवर और 25 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गए। आरोपी CCTV कैमरे में भी कैद हुए हैं। घटना अंजोरा थाना क्षेत्र के रसमड़ा गांव की है।

बताया जा रहा है कि, रसमड़ा निवासी व्यापारी दिलीप मिश्रा और उनकी पत्नी किरण मिश्रा शुक्रवार की रात घर में खाना खाकर सो हे थे। तभी करीब देर रात 3 बजे पांच बदमाशों ने उनके घर में घुसपैठ कर दिया। बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर आए और पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। फिर पति-पत्नी को चुनरी और रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर रखा। उसके बाद घर में कीमती सामान ढूंढने लगे। आरोपियों ने वहां से 35 तोला सोने के जेवर, 25 हजार रुपए नगद और दोनों के मोबाइल लूटकर वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक के नेतृत्व में क्राइम और अंजोरा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले पास के खेत में बैठकर नशा किया था।

पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। जिसमें पांच बदमाश हाथों में डंडा और हथियार लिए घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को चड्डी बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है। जो झाबुआ, देवास और धार के होने की बात कही जा रही है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पति-पत्नी का मोबाइल भी साथ ले गए। जिसमें से एक मोबाइल घर के बाहर फेंका और दूसरा मोबाइल रसमड़ा पुलिया के पास फेंका था। जो घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक किया, तब जाकर दोनों मोबाइल मिला। व्यापारी का इकलौता बेटा हैदराबाद में नौकरी करता हैं। छुट्टियों में ही घर आता है। घर पर केवल पति-पत्नी ही थे। फिलहाल अंजोरा पुलिस और एसीसीयू की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...