दृष्टि बाधित छात्रों ने भजनों से मोहा सबका मन, नयनदीप विद्यालय में हुई सरस्वती पूजन… डॉ. संतोष राय सहित पदाधिकारियों ने खुशहाली के लिए की कामना

भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर भिलाई के प्रांगण में दृष्टिबाधित विद्यालय के छात्रों ने वसंत पंचमी मनाई। यहां अतिथियों व छात्रों ने मां सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया लिया। मां वीणावादिनी का पूजन करने के बाद दृष्टि बाधित छात्रों ने कई भजन सुनाए। सरस्वती वंदना में वर दे मां वीणावादिनी वर दे सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने भजन से आगन्तुक अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संतोष राय, सचिव एस सजीव, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सह-सचिव सुमन कनोजे सहित विद्यालय की प्राचार्या श्वेता महोबिया, संगीत शिक्षिका मनीषा ने बच्चों के साथ विद्यालय की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...