जरूरतमंदो के लिए रूआबांधा में बना RRR सेंटर: आयुक्त ने देखी SLRM की व्यवस्था, जानिए रेड्यूज रियूज रिसाइकल सेंटर के फायदे

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम में कचरा पृथक केन्द्र में केवल कचरा नहीं अब उपयोगी सामानों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बनाए आर. आर. आर. सेंटर को विस्तार करने कहा है। साथ ही घरों से निकलने वाले गीले कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पीट तैयार करने के निर्देश दिए है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बने आर.आर.आर. (रेड्यूज रियूज रिसाइकल) को विस्तार करने निर्देश दिए है। दरअसल प्रचार-प्रसार के बाद अब आम नागरिक ऐसे सामानों को सुरक्षित तरीके से पहुंचा रहे, जिनका उपयोग वे नहीं करते, किन्तु सामानों को जरूरतमंदो को दिया जा सके। इसके लिए एस.एल.आर.एम. सेंटर में तीन स्टील रेक के अलावा सामानों को सुरक्षित रखने आलमारी की व्यवस्था की गई है।

20 फरवरी तक दी मोहलत
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने शेड और पीट निर्माण को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने कहा। वही पाॅलीथिन और कागज और गत्ते को बंडल बनाने के लिए 20 फरवरी तक बेलिंग मशीन स्टाॅल करने निर्देश दिए।

मरोदा एस.एल.आर.एम. बनेगा खाद
रूआबांधा के बाद आयुक्त मरोदा में निर्माणाधीन एस.एल.आर.एम. सेंटर को भी देखा। उन्होंने नए पीट में गीला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया को शीध्र शुरू करने कहा।

व्यवस्थित तरीके से रखे कबाड़
रूआबांधा में वेस्ट आर्ट का कार्य भी किया जा रहा है। कबाड़ सामानों से साज सज्जा कर बैठने की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के बाद आयुक्त ने अन्य कचरा से निकले सामानों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन समिति का निर्वाचन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी...

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को उनका रायपुर दौरा...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...

सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने रची हत्या...

मुंगेली। सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार की रंजिश एक व्यक्ति की हत्या की वजह बन गई। मुंगेली जिले के ग्राम...