महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की सहायता राशि देने हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए निर्देश… 8 लोगों की हुई मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान मृतकों को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी ने कहा जिला प्रशासन को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिवार जनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाने संबधी निर्देश दे दिए गए है। मंत्री ओपी ने घटना के दौरान घायलों के समुचित इलाज एवं भोजन व्यवस्था सहित घर पहुंचाए जाने की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मृत आत्माओं को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े है। घटना को हृदय विदारक बताते हुए दुख की इस बेला में परिवार जनों से धैर्य रखने की अपील भी की। घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आम जनता से की अपील में ओपी ने अनुरोध करते हुए कहा जीवन की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है। मिल जुल कर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके। 8 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि, ओडिसा के CM नवीन पटनायक ने इस हादसे में दूख जताते हुए 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...