दुर्ग में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट: गेरुवा से मर्डर, पटउहा में शव को लटका कर खुदकुशी का एंगल देने का किया प्रयास… फिर थाना में आकर किया सरेंडर, जानिए वजह

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घात उतार दिया उसके बाद उसकी लाश को घर के पटउहा के ऊपर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

धमधा TI अजय सिंह के अनुसार, ग्राम देवरी निवासी 35 वर्षीय किशुन साहू ने शुक्रवार को थाने आकर सरेंडर किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और फिर उसके घर पहुंची। घर जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव को कहां छिपाया है। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस उसके घर में बने कोठा के पटउहा पहुंची। वहां उसकी पत्नी का शव लकड़ी म्यार में लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आपको बता दें, किशुन साहू और कविता के चार बच्चे हैं। किशुन ने पुलिस को बताया कि उसकी साथ 15-16 साल पहले हुई थी। वो खेती किसानी करता है। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर कविता अपने मायके भी चली गई थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच काफी विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाले गेरुवा से उसका गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को लकड़ी के म्यार से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आ गई कांग्रेस की लिस्ट: रायबरेली से राहुल गांधी...

डेस्क। कांग्रेस ने रायबरेली लोकसभा सीट और अमेठी लोकसभा सीटों को लेकर अपना फैसला ले लिया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और गांधी परिवार...

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

ट्रेंडिंग