दुर्ग RTO की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सबसे ज्यादा 4980 वाहनों के खिलाफ बनाया गया चालान, इससे सरकार के खजाने में जमा हुए 1 करोड़ 22 लाख रुपए

दुर्ग। अक्टूबर महीने में दुर्ग जिले का फ्लाइंग स्क्वाड राजस्व वसूली के मामले में अग्रणी रहा है। दुर्ग जिले में 4980 वाहनों का चालान किया गया और इसके माध्यम से 1 करोड़ 22 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ के परिक्षेत्र अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में ओवरलोडेड गाड़ियों के अलावा आरटीओ के अन्य मानदंडों के मुताबिक परिवहन दस्ते द्वारा सघन जांच की गई और मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर कार्रवाई की गई।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि सघन जाँच अभियान चलाते हुए बारीकी से वाहनों की जाँच की गई और प्रकरण बनाये गये। ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। दुर्ग जिले में ऐसे 56 प्रकरण मालयान ओवरलोड के आये, इन प्रकरणों में 22 लाख 26 हजार रुपए का समझौता शुल्क वसूल किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वाहनों की सघन जाँच की गई और खामियां पाये जाने पर 4746 वाहन चालान किये गये। इसके माध्यम से 76 लाख 91 हजार का समझौता शुल्क वसूल किया गया।

उन्होंने बताया कि आनलाइन माध्यम से 28 प्रकरणों में 13 लाख 21 हजार रुपए की वसूली हुई। ई चालान से 150 प्रकरणों में 9 लाख 75 हजार रुपए टैक्स वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा अक्टूबर महीने में 14 हजार 915 प्रकरणों में 3 करोड़ 82 लाख रुपए की राजस्व वसूली हुई है।

कार्रवाई में और राजस्व वसूली के मामले में दुर्ग फ्लाइंग स्क्वाड प्रदेश में अग्रणी है। उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में भी लगातार फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...