आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज का दबदबा: टॉप 10 में से 9 छात्र रूंगटा के, देबलीना वैद्य बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। सत्र 2024 और 2025 की मेरिट लिस्ट में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल सहित टॉप 10 में से 9 स्थानों पर कब्जा जमाया है।

मेरिट लिस्ट में ‘रूंगटा’ का एकतरफा जलवा

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, एम.डी.एस. पार्ट-2 में रूंगटा कॉलेज की देबलीना वैद्य ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। कॉलेज के होनहारों ने टॉप 10 सूची को लगभग पूरी तरह अपने नाम कर लिया:

  • प्रथम स्थान: देबलीना वैद्य (गोल्ड मेडलिस्ट)
  • द्वितीय स्थान: बी. पल्लवी
  • तृतीय स्थान: शिवरान
  • चौथा स्थान: वर्मा मलाईका दीपक
  • पांचवां स्थान: किलारी अंजू नायडू
  • छठवां स्थान: अग्रवाल संजना सुरेश
  • सातवां स्थान: चंदन सिंह
  • नौवां स्थान: शिवानी किरण
  • दसवां स्थान: जाधव श्रृष्टि प्रकाश

विषयवार (Subject-wise) भी लहराया परचम

विभिन्न विशेषज्ञताओं में भी रूंगटा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है:

  • पेरियोडॉन्टिक्स: टॉप 5 में से 4 छात्र रूंगटा के रहे, जिसमें शिवानी किरण ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • पीडोडॉटिक्स: देबलीना वैद्य प्रथम और बी. पल्लवी द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • प्रोस्थोडोन्टिक्स: अग्रवाल संजना सुरेश ने प्रथम, अंकिता ठाकुर ने तृतीय और वजनी महिमा हरीश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

मध्य भारत का नंबर-1 कॉलेज साबित कर रहा श्रेष्ठता

NAAC ‘A’ ग्रेड प्राप्त रूंगटा डेंटल कॉलेज को हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा मध्य भारत का नंबर-1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी शिक्षकों की टीम के कारण यह संस्थान लगातार बेहतरीन परिणाम दे रहा है।

चेयरमैन का संदेश: इस शानदार उपलब्धि पर रूंगटा समूह के चेयरमैन संजय रूंगटा ने छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की कठोर शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है। कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम. ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...

बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...