श्री श्याम रंग में रंगेगा दुर्ग, गंज मंडी में भव्य भजन संध्या की तैयारी पूरी

भिलाई। दुर्ग में पहली बार आयोजित होने जा रहे श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव को लेकर धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 मई शुक्रवार को पुरानी गंजमंडी में होने वाली भव्य भजन संध्या के लिए विशाल पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। आयोजन स्थल पूरी तरह श्री श्याम के रंग में रंग चुका है।

कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, प्रेम शर्मा और ममता चौधरी अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के मुताबिक दुर्ग ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में श्याम भक्त कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

आयोजन समिति के प्रमुख संदीप शास्त्री खाटू श्याम ज्योतिषी ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है और इसमें किसी प्रकार का वीआईपी पास नहीं होगा। शहर के सभी धर्मप्रेमियों को समान रूप से बैठकर भजन संध्या का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

विशाल पंडाल में विशेष व्यवस्था की गई है। करीब एक हजार वर्गफीट क्षेत्र में गद्दों पर बैठकर भजन सुनने की सुविधा होगी, वहीं पांच हजार वर्गफीट क्षेत्र में कुर्सी और सोफा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के बीचों-बीच करीब 300 फीट लंबा भव्य मंच तैयार किया गया है, जहां से भजन प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही बाबा श्याम का आकर्षक और दिव्य दरबार भी सजाया जा रहा है।

कार्यक्रम में राजस्थान से आए कलाकार श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा करेंगे, जो शहर में पहली बार देखने को मिलेगा। आयोजन स्थल पर लगभग दस हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसादी भी वितरित की जाएगी।

इस आयोजन में गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति, जन समर्पण सेवा संस्था और बोलबम सेवा समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहरभर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और हर ओर श्री श्याम के जयकारे सुनाई देने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...