छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट के चपेट आने से ग्रामीण युवक की गई जान: वनोपज इकट्ठा करने गया था युवक… नक्सलियों ने लगाया था बम; जिले में पिछले 10 दिनों में 2 ग्रामीणों की हुई मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है IED नक्सलियों द्वारा लगाया गया था। जिसकी चपेट में एक निर्दोष ग्रामीण आ गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय पटेलपारा मुटवेंडी निवासी गड़िया के रूप में हुई है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

आपको बता दें, अक्सर ये IED बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया जाता है, इस बार भी ऐसा ही होगा पर इस बम के चपेट में एक ग्रामीण की आहुति चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, घटना 20 अप्रैल शनिवार की है। ग्रामीण युवक गड़िया अपने घर मुतवेंडी से 3 किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज के संग्रहण के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए IED पर उसका पैर पड़ गया। ब्लास्ट होने से उसके पैर के चिथड़े उड़ गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बीजापुर में 9 दिन पहले भी एक ग्रामीण की हुई थी मौत

9 दिन पहले बीजापुर जिले में ही मिरतुर थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल शुक्रवार को प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। विस्फोट इतना बड़ा था कि ग्रामीण के शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। ग्रामीण का नाम मुन्ना भारती उम्र 40 साल है, जो बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...