फिल्म निर्माण योगदान के लिए एस अंशु को मिला विशेष प्रतिभा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 79वें महाधिवेशन के उपलक्ष्य में युवा फिल्मकार और लेखक एस अंशु धुरंधर को उनके फिल्म निर्माण कार्यों के लिए विशेष प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप और रायपुर राज के राजप्रधान जगेश्वर वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

एस अंशु अब तक पाँच फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें कुंग फू चाइल्ड, द अल्टीमेट कुंग फू चाइल्ड, महानीति, कर्तव्य की ओर और वर्ष 2025 में बनी छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम शामिल हैं। यह डॉक्युमेंट्री प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पहलवान चिंताराम टिकरिहा के जीवन पर आधारित है, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली।

उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में की थी। निर्देशन के साथ-साथ वे साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी चार पुस्तकें – अधिनायक, सरस्वती, चिंताराम और बाल क्रांतिकारी अब तक प्रकाशित हो चुकी हैं। धुरंधर की आगामी कार्यों में तीन नई डॉक्युमेंट्री फिल्में शामिल हैं, साथ ही युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और अवसाद से बाहर निकालने हेतु वे दो पुस्तकें भी लिख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...