CG Crime: शादी से कुछ दिन पहले युवती ने की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी से कुछ दिन पहले एक युवती ने प्रेमी की हरकत से आहत होकर कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती का पहले एक युवक से प्रेम संबंध था। मगर परिवार की मंजूरी न मिलने के चलते उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी गई थी। इस बात से नाराज प्रेमी ने युवती के होने वाले पति को उनकी एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर भेज दी।

जैसे ही युवती को इस बात का पता चला, वह लोक-लाज के डर से बुरी तरह टूट गई। समाज में बदनामी के डर से उसने खेत में बने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराज़गी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...