छत्तीसगढ़ आ रहे है सचिन पायलट: कल से दो दिन के दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी… जांजगीर और बिलासपुर भी जाएंगे… देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 21 मार्च से दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर होंगे। इस दौरे में वे रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा सीट का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पायलट आचार सहिंता लगने के बाद पहली बार प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में उनका यह दौरा बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

सचिन पायलट 21 मार्च की दोपहर 1.45 को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम साढ़े चार बजे जांजगीर-चांपा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। शाम 6 बजे पायलट जांजगीर से बिलासपुर जाएंगे और वहां उनका नाईट हॉल्ट रहेगा।

दूसरे दिन 22 मार्च को पायलट सुबह 9.30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे राजीव भवन पहुंचकर वहां पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ठक करेंगे। फिर शाम 6 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाने के बाद यह पांचवा दौरा है। इससे पहले पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के जायजा लेने और न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...