भिलाई के माइलस्टोन जूनियर में प्री होली सेलिब्रेशन से खत्म हुआ सेशन: नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हर्बल गुलाल और फूलों से खेली होली… खूब किया एन्जॉय

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर भिलाई में बुधवार को प्री होली सेलिब्रेशन सेलिब्रेट किया गया। इसमें PG1, PG2, LKG और UKG क्लास के नन्हें-मुन्ने बच्चे शामिल हुए। प्रिंसिपल मैडम हेमा गुप्ता की देखरेख में खुशियों भरी सुरक्षित होली का आयोजन हुआ। आज माइलस्टोन जूनियर में इस सत्र के बच्चों का आखिरी एग्जाम था। बच्चों के मनोरंजन का दिन भी बहुत सोच समझ कर रखा गया। बच्चे एकदम फ्री होकर होली खेले। बच्चों ने फूलों वाली होली खेली और संगीत की धुन में बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने नेचुरल हर्बल गुलाल से भी होली खेली। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि किसी के आँख में गुलाल नहीं जाए। इसके साथ ही बच्चों ने पिचकारी में रंग वाले पानी भर के भी खून होली खेली। सभी बच्चे अपने घरों से पिचकारी लाये थे। सभी ने पिचकारी में रंग वाला पानी भर के एक दूसरे के ऊपर रंग वाला पानी डाला और भरपूर डांस किया। माइलस्टोन की डायरेक्टर मैडम डॉ. ममता शुक्ला द्वारा बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम पहले से ही कर दिया गया था। इस दौरान बच्चे जोर-जोर से बोल रहे थे ‘बुरा न मानों होली है’ इस तरह से पूरा माइलस्टोन Happy Holi की गूंज से गूंज रहा था। बच्चों ने प्रिंसिपल मैडम हेमा गुप्ता को खूब रंग लगाया। मैडम ने भी बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस प्रकार से होली सेलिब्रेशन के साथ बच्चों का ये सत्र सम्पन्न हुआ। माइलस्टोन परिवार ने सभी लोगों को होली की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...