कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत: Ice Cream में करता था हस्तमैथुन… VIDEO से खुली घिनौनी हरकत… पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठेला भी जब्त, देखिए वीडियो

कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत

नेशनल डेस्क: तेलंगाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां वारंगल जिले में सड़क किनारे आइसक्रीम का ठेका लगाने वाले ने कुछ ऐसी हरकत की कि आपको घिन आ जाएगी। साथ ही अब सड़क किनारे ठेला लगाने वालों से आइसक्रीम खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह आइसक्रीम में हस्तमैथुन करता था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आरोपी ने आइसक्रीम पर हस्तमैथुन करने से इंकार किया है।

आरोपी की पहचान कालूराम कुर्बिया के रूप में हुई। वह राजस्थान का रहने वाला है। वह तेलंगाना में नेक्कोंडा इलाके में आंबेडकर सेंटर के पास आइसक्रीम बेच रहा था। जब उसका कथित तौर पर आइसक्रीम में हस्तमैथुन करते हुए वीडियो बनाया गया।

मिलावटी आइसक्रीम के उत्पादन और बिक्री के आरोप में विक्रेता के साथ कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। यह घटना वारंगल के नेक्कोंडा इलाके में अंबेडकर केंद्र के पास हुई। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कृष्णमूर्ति ने बाद में तलाशी ली और सड़क किनारे आइसक्रीम ठेले से नमूने एकत्र किए। विक्रेता के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसी ट्रक में रखे फलों के सलाद को संदूषण की चिंताओं के कारण नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेलों पर आइसक्रीम और फालूदा बेचने वाले विक्रेताओं को संक्रमण से बचने और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने की चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...