दुर्ग: साहू समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई मां कर्मा देवी की 1009वीं जयंती… पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण साहू समाज ग्राम पुरई तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1009 वीं जयंती एवं भक्त माता कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बाजार चौक पुरई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्मा माँ के मंदिर के समक्ष मुख्यअतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्‍ज्वलित कर खिचड़ी का भोग अर्पण किया।

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, विशेष अतिथि अध्यक्ष तहसील साहू संघ पूसऊ राम साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष खिलावान साहू, दयाराम साहू, उमाशंकर साहू, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, दीनानाथ साहू, द्वारिका साहू, भुनेश्वर साहू, राजेशवारी साहू, लखन साहू, मोहन साहू, सुरेन्द्र साहू, शंकर साहू, सुनीति साहू, कमला, सुनीता, सुमन साहू सहित ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मां कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। सामाजिक भवन के कर्मा मंदिर में सुबह-शाम पूजा भी होनी चाहिए। केवल जयंती के दिन ही औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी इष्ट देवी माँ कर्मा के त्याग, बलिदान, समाज व मानव सेवा से भी सीख लेनी चाहिए। समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ संस्कार भी देवें, क्योंकि संस्कारित व सुशिक्षित समाज ही उन्नति करता है। महोत्सव की शुरूआत शोभायात्रा निकालकर की गई। ये यात्रा ग्राम में भ्रमण कर सामुदायिक भवन पहुंची, समाज के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई। जहां मां कर्मा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद महाआरती व खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद महाप्रसाद खिचड़ी वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...