कल साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन: जिला साहू संघ दुर्ग कर रहा आयोजित… HM साहू संग कई पूर्व मंत्री होंगे शामिल… हजारों युवक-युवती देंगे अपना परिचय, मांगलिक पत्रिका “परिचारिका” का भी होगा विमोचन

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित 32 वा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को गोंडवाना भवन सिविल लाईन दुर्ग में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि, टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प कला बोर्ड दीपक साहू, राजेन्द्र साहू प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी दुर्ग के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगी।

कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला साहू संघ केला बाड़ी दुर्ग में नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग की उपस्थिति में तैयारी बैठक आहूत कर सामाजिक पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू ने उक्त कार्यक्रम में सामाजिक युवक युवती, सामाजिक पदाधिकारियों एवम् स्वजातीय जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है। उपरोक्त जानकारी दिलीप साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...