रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय के महानदी भवन में होगी। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में साल की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई थी। उस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।


