हर साल की तरह साई कॉलेज भिलाई में NSS इकाई के छात्रों ने किया वृक्षारोपण… “मेरी माटी मेरा देश” के तहत रौपे गए 100 पौधे

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साई कॉलेज में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं ने गोद ग्राम हनोदा तथा कॉलेज परिसर के आस-पास विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों को जमीन में रौपा। इन पौधों में आंवला, आम, कटहल, बेल, जाम, करंज , पीपल के लगभग 100 पौधे शामिल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देशबंधु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कॉलेज के द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है तथा रोपित पौधों की देखभाल भी की जाती है। कॉलेज के IQAC कोऑर्डिनेटर एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी का पर्यावरण संरक्षण एवं संधारण दाइत्व है ताकि हम सभी और हमारी आनी वाली पीढ़ी स्वस्थ वातावरण में रह सकें।

साई कॉलेज NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा वर्मा ने कहा कि, एनएसएस के सभी स्वयंसेवक न केवल स्वयं वृक्ष लगाएं बल्कि अपने आस पास भी लोगों को वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित करें और लगाए गए वृक्षों का संधारण भी अवश्य करे।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों एवं कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...